राजस्थान में BSTC (Basic School Teaching Certificate) परीक्षा 2024 के परिणाम का इंतजार अब समाप्त हो गया है। राजस्थान BSTC एग्जाम 30 जून को आयोजित की गई थी और इसमें बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया था। अब सभी अभ्यर्थी अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं इस परीक्षा के रिजल्ट डेट, कट ऑफ और काउंसलिंग की पूरी जानकारी।
राजस्थान BSTC परीक्षा 30 जून को दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक 1917 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 6.45 लाख परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद, सभी अभ्यर्थी इसके रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
Rajasthan BSTC Result Date
राजस्थान BSTC का रिजल्ट अगले महीने की शुरुआत में जारी किया जाएगा। मीडिया अपडेट्स के अनुसार, रिजल्ट अगस्त के पहले या दूसरे सप्ताह में घोषित किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर रिजल्ट डेट की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद है कि अगस्त के पहले हफ्ते में रिजल्ट जारी हो जाएगा।
परीक्षा समाप्त होने के बाद, विद्यार्थी इसकी आधिकारिक आंसर की का इंतजार कर रहे थे, जो कि 5 जुलाई को जारी की गई है। अब आंसर की जारी होने के बाद, रिजल्ट की प्रक्रिया शुरू हो गई है और इसमें लगभग एक महीने का समय लगेगा।
Rajasthan BSTC Result Date कट ऑफ मार्क्स
BSTC परीक्षा में कट ऑफ मार्क्स का बहुत महत्व होता है। अनुमानित कट ऑफ इस प्रकार हो सकती है:
श्रेणी | कट ऑफ मार्क्स (अनुमानित) |
---|---|
सामान्य वर्ग | 410 अंक से ऊपर |
OBC | 410 अंक से ऊपर |
EWS | 390 अंक से 410 अंक तक |
MBC | 390 अंक से 410 अंक तक |
अनुसूचित जाति | 360 अंक से 390 अंक तक |
अनुसूचित जनजाति | 360 अंक से 390 अंक तक |
रिजल्ट जारी होने के बाद, काउंसलिंग कार्यक्रम भी शुरू किया जाएगा। काउंसलिंग के माध्यम से लगभग 26000 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। सभी अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में भाग लेना आवश्यक है क्योंकि अगर किसी को कॉलेज अलॉट नहीं होता है, तो काउंसलिंग फीस रिफंड कर दी जाएगी।
राजस्थान BSTC रिजल्ट कैसे चेक करें?
- सबसे पहले राजस्थान BSTC की आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2024.in पर जाएं।
- होम पेज पर ‘राजस्थान BSTC रिजल्ट 2024’ के लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट का नया पेज खुलेगा।
- यहां पर अपना रोल नंबर और अन्य मांगी गई जानकारी डालें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर डिस्प्ले हो जाएगा।
- रिजल्ट का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रखें।
राजस्थान BSTC रिजल्ट का इंतजार करने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए यह महत्वपूर्ण जानकारी है। रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा और इसके बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। सभी छात्रों को शुभकामनाएं और उम्मीद है कि वे अपने मेहनत के अनुसार अच्छे परिणाम पाएंगे।