REET Vacancy 2024: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने घोषणा की है कि राज्य में डेढ़ लाख शिक्षकों और योग शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए REET परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया अक्टूबर के अंत या नवंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकती है, और परीक्षा जनवरी 2025 के दूसरे सप्ताह में आयोजित की जाएगी।
REET 2024 की प्रमुख जानकारी
REET (राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा) राजस्थान में सरकारी स्कूलों में तृतीय श्रेणी शिक्षक बनने के लिए आवश्यक पात्रता परीक्षा है। इस परीक्षा को पास करने वाले अभ्यर्थी ही राजस्थान थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
REET 2024 का नोटिफिकेशन कब जारी होगा?
राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2024 के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट है। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के अनुसार, REET 2024 का नोटिफिकेशन अक्टूबर के अंतिम सप्ताह या नवंबर के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है।
इसके बाद, उम्मीदवार राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।
REET 2024 सम्भावित तिथियाँ
- नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना: अक्टूबर के अंतिम सप्ताह या नवंबर के पहले सप्ताह में।
- आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की संभावना: अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से नवंबर के पहले सप्ताह तक।
- परीक्षा की तारीख: जनवरी 2025 के दूसरे पखवाड़े में आयोजित होने की संभावना है।
REET 2024 परीक्षा के लिए प्रमुख बदलाव
इस बार REET परीक्षा में OMR शीट में पांच विकल्प होंगे, और अभ्यर्थियों को पांचों विकल्पों में से एक विकल्प भरना अनिवार्य होगा। यदि कोई विद्यार्थी प्रश्न का उत्तर नहीं जानता तो उसे पांचवें विकल्प को भरना आवश्यक होगा। ऐसा न करने पर माइनस मार्किंग की जाएगी।
REET परीक्षा का आयोजन
- परीक्षा का आयोजन जनवरी 2025 के दूसरे पखवाड़े में किया जाएगा।
- परीक्षा का आयोजन राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा किया जाएगा।
REET Vacancy 2024 आवेदन शुल्क
- रीट लेवल 1 के लिए आवेदन शुल्क: ₹550
- रीट लेवल 2 के लिए आवेदन शुल्क: ₹550
- दोनों लेवल के लिए आवेदन: ₹750
REET Vacancy 2024 योग्यता
- Level 1 (प्राथमिक शिक्षक): मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा में न्यूनतम 50% अंक और 2 वर्षीय डिप्लोमा in Elementary Education (D.El.Ed)।
- Level 2 (उच्च प्राथमिक शिक्षक): मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक और B.Ed। इसके अलावा 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड बीए बीएड या B.Sc B.Ed भी स्वीकार्य है।
REET Vacancy 2024 न्यूनतम उत्तीर्ण अंक
- सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 60% अंक।
- OBC, EWS, SC/ST (नॉन टीएसपी) के लिए 55% अंक।
- टीएसपी क्षेत्र के ST उम्मीदवारों के लिए 36% अंक।
- दिव्यांग और भूतपूर्व सैनिकों के लिए 50% और 40% अंक।
- सहरिया जनजाति के लिए न्यूनतम 36% अंक निर्धारित किए गए हैं।