RRB NTPC Exam Pattern 2024 (CBT 1, CBT 2, CBAT, TST, DV)

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB NTPC 2024 की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है, जिसमें NTPC (Non-Technical Popular Categories) के 11,558 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इस साल के नोटिफिकेशन में स्नातक और अस्नातक स्तर के पदों के लिए परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया का विवरण दिया गया है। RRB NTPC 2024 परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए, यह जानना आवश्यक है कि RRB NTPC परीक्षा पैटर्न और सिलेबस क्या हैं।

RRB NTPC परीक्षा पैटर्न 2024

Stage 1: CBT (कंप्यूटर आधारित परीक्षा 1)

1st Stage CBT एक स्क्रीनिंग परीक्षा है और इसमें पूछे गए प्रश्नों का स्तर उम्मीदवारों के द्वारा आवेदन किए गए पदों के लिए निर्धारित शैक्षिक योग्यता के अनुरूप होगा। इस चरण के लिए नकारात्मक अंकन की व्यवस्था है, और 1/3 अंक गलत उत्तर के लिए काटे जाएंगे।

विभागप्रश्नों की संख्याकुल अंकसमय
गणित303090 मिनट
सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति3030
सामान्य जागरूकता4040
कुल10010090 मिनट

महत्वपूर्ण:

  • PwD उम्मीदवारों के लिए परीक्षा का समय 120 मिनट होगा।
  • न्यूनतम प्रतिशत (भिन्न-भिन्न श्रेणियों के लिए):
    • UR: 40%
    • EWS: 40%
    • OBC (Non-creamy layer): 30%
    • SC: 30%
    • ST: 25%
  • PwD उम्मीदवारों के लिए 2% की छूट मिल सकती है।

Stage 2: CBT (कंप्यूटर आधारित परीक्षा 2)

जो उम्मीदवार Stage 1 CBT में चयनित होंगे, वे Stage 2 CBT के लिए पात्र होंगे। इस परीक्षा में भी नकारात्मक अंकन है, और 1/3 अंक गलत उत्तरों के लिए काटे जाएंगे। परीक्षा का स्तर पदों के आधार पर अलग होगा।

विभागप्रश्नों की संख्याकुल अंकसमय
गणित353590 मिनट
सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति3535
सामान्य जागरूकता5050
कुल120120120 मिनट
  • PWD उम्मीदवारों के लिए परीक्षा का समय 120 मिनट होगा।
  • नॉर्मलाइजेशन: उम्मीदवारों के अंक नॉर्मलाइज किए जाएंगे, और विभिन्न स्तर के पदों के लिए प्रश्नों का स्तर अलग-अलग होगा।

RRB NTPC Computer Based Aptitude Test (CBAT) 2024

CBAT केवल स्टेशन मास्टर (SM) के पद के लिए चयनित उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाएगा। इसमें उम्मीदवारों को प्रत्येक बैटरी में कम से कम 42 T-Score प्राप्त करना आवश्यक है।

  • क्वालिफाइंग प्रकृति की परीक्षा है।
  • CBAT में नकारात्मक अंकन नहीं है।
  • CBAT के अंक सिर्फ उन उम्मीदवारों के लिए मान्य होंगे जिन्होंने 2nd Stage CBT और CBAT दोनों में सफलता प्राप्त की हो।
  • CBAT केवल अंग्रेजी और हिंदी में होगा।

CBAT में कुल अंक:

  • 2nd Stage CBT में प्राप्त अंक: 70%
  • CBAT में प्राप्त अंक: 30%

RRB NTPC Typing Skill Test (TST)

जो उम्मीदवार सिनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट पदों के लिए आवेदन करेंगे, उन्हें टाइपिंग स्किल टेस्ट (TST) देना होगा।

  • क्वालिफाइंग प्रकृति का टेस्ट होगा।
  • 8 गुना उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
  • उम्मीदवारों को 30 WPM (अंग्रेजी में) या 25 WPM (हिंदी में) पर्सनल कंप्यूटर पर टाइप करना होगा, बिना स्पेल चेक और एडिटिंग टूल के।

RRB NTPC Document Verification (DV)

जो उम्मीदवार 2nd Stage CBT और CBAT/TST (जैसा कि लागू हो) में सफल होंगे, उन्हें डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

  • डीवी के लिए बुलाए गए उम्मीदवारों की संख्या कुल रिक्तियों के बराबर होगी।
  • मेरिट और ऑप्शन के आधार पर उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

RRB NTPC Exam Pattern 2024: FAQs

Q1. क्या RRB NTPC CBT परीक्षा 2024 में नकारात्मक अंकन है?

उत्तर: हां, RRB NTPC CBT परीक्षा में नकारात्मक अंकन है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाते हैं।

Q2. RRB NTPC CBT 2 परीक्षा का पैटर्न क्या है?

उत्तर: RRB NTPC CBT 2 परीक्षा में 120 प्रश्न होंगे, जिनमें गणित (35 प्रश्न), सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति (35 प्रश्न), और सामान्य जागरूकता (50 प्रश्न) शामिल हैं। परीक्षा का कुल अंक 120 होगा और समय 120 मिनट रहेगा।

Leave a Comment